logo

दिल्ली में बैठक के बाद रांची पहुंचे CM चंपाई और कल्पना, कहा- 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी 

DELHI_MEETING.jpeg

रांची
दिल्ली में इंडिया अलायंस की बैठक में हिस्सा लेने के बाद मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के साथ कल्पना मुर्मू सोरेन और झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य रविवार की शाम रांची पहुंचे। इस दौरान एग्जिट पोल के सवाल पर कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि 4 जून का इंतजार कीजिये। अभी कुछ बोलना जल्दबाजी होगी। हालांकि, एग्जिट पोल के मीडिया में आ रहे आकड़ों और रुझानों पर कल्पना ने कुछ भी बोलने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि 4 जून का परिणाम चौंकाने वाला साबित हो सकता है। प्रतीक्षा कीजिये। 

295 सीट जीत रहा है इंडिया गठबंधन - चंपाई सोरेन
मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने रांची एयरपोर्ट पहुंचते ही मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की बैठक में हिस्सा लेने दिल्ली गए थे। उन्होंने बताया कि बैठक में 4 जून के परिणाम पर चर्चा की गई। इसके साथ उन्होंने दावा किया कि इंडिया गठबंधन 4 जून को 295 से अधिक सीटें लाकर सरकार बनाने जा रहा है। चंपाई सोरेन ने एग्जिट पोल के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि उन्हें इस पर भरोसा नहीं है। प्रधानमंत्री के चेहरे पर भी उनसे सवाल पूछा गया। इसपर उन्होंने कहा कि इसपर 4 जून को परिणाम आने के बाद चर्चा होगी। 

झारखंड में 10 सीटें जीत रहा इंडिया गठबंधन- सुप्रियो 

एयरपोर्ट पहुंचे झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने भी एग्जिट पोल पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि यह एग्जिट पोल बीजेपी को बाहर का रास्ता दिखाने वाला साबित होगा और गठबंधन सरकार की एंट्री होगी। सुप्रियो ने मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि गोदी मीडिया बीजेपी को कहीं 350 तो कहीं 400 सीटें दिखा रही हैं। सुप्रियो ने झारखंड में 10 सीटों पर चुनाव जीतने का दावा किया। कहा, इंडिया गठबंधन 295 से अधिक सीट लाने जा रही है।

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Champai SorenKalpana SorenJHARKHAND NEWSSupriyo Bhattacharya